HomeCareerउत्तराखंड में 751 समूह-ग पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ये हैं...

उत्तराखंड में 751 समूह-ग पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ये हैं आवेदन की आखिरी तिथि

UKSSSC LATEST POST: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 751 पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने इन पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और 11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी। इन पदों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्य पर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक जैसे कई पद शामिल हैं।

UKSSSC LATEST POST
UKSSSC LATEST POST

UKSSSC LATEST POST: योग्यता और आयु सीमा 

इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं और आयु सीमा निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है।

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को 5 से 8 नवंबर के बीच आवेदन में संशोधन करने का मौका दिया जाएगा। आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथि 19 जनवरी निर्धारित की है। आयोग ने यह भी बताया है कि रिक्तियों की संख्या में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

ये भी पढिए-

NABARD OFFICE ATTENDANT

खुशखबरी! नाबार्ड में सरकारी नौकरी पाने का मौका, इतनी होगी सैलरी-

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular