यूक्रेन के इन बड़े शहरों में चारों ओर तबाही का मंजर, खाने को तरस रहे लोग

0
197

नई दिल्ली, ब्यूरो। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज चौथा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की घेराबंदी कर ली है। कीव, खार्किव, मेलिटोपोल जैसे बड़े शहरों में हालात बदतर होते जा रहे हैं। हर जगह बर्बादी दिख रही है। मिसाइल हमलों से इमारतें बर्बाद हो गई हैं। लोग खाने को तरस रहे हैं। कई जगह बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग भी डर और दहशत की वजह से रोते देखे जा सकते हैं। लाखों लोग अपना शहर, देश छोड़कर बाहर जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग कूड़े से खाने का सामान उठा रहे हैं। सीमाओं पर जाम लगा है। लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति तो दूर ठंड में पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई ऐसे फोटो सामने आ रहे हैं जिसमें चारों ओर तबाही का मंजर देखा जा सकता है।

ukkr

आपको बता दें कि कल तक यूक्रेन रूस युद्ध में 198 लोगों की मौत की सरकारी सूचना दी जा रही थी जबकि आज सुबह यह आंकड़ा 250 के करीब पहुंच चुका था। जबकि असल में यह आंकड़ा हजारों में जा सकता है। यूक्रेन एक दिन पहले ही रूस के करीब 3500 सैनिकों की लाशें यूक्रेन के विभिन्न इलाकों से ले जाने के लिए रेड क्राॅस और यूएन को गुहार लगा चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

jaam ukkr

युद्ध जितना लंबा खिंचेगा नुकसान और बर्बादी का मंजर भी उतना ही ज्यादा देखने को मिलेगा। इन दोनों देशों से भारत सहित तमाम देशों के अच्छे संबंध थे। ऐसे में तमाम वस्तुओं के आयात-निर्यात न होने और शेयर बाजार पर भी इस युद्ध का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। कई कंपनियों के शेयर बिल्कुल रसातल की ओर जा रहे हैं, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हो रहा है। युद्ध का खामियाजा दोनों देशों के साथ ही दुनिया के अन्य देशों को अप्रत्यक्ष रूप से झेलना होगा। पहले ही कोरोना के कारण विश्वभर के देश मंदी की मार झेल कर कुछ उभरे हैं। तबाही के मंजर के बीच हजारों भारतीय छात्र भी जगह-जगह फंसे बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ अपने वतन लौट चुके हैं, लेकिन जो नहीं पहुंचे उनके परिजन चिंतित हैं।

ukkkks