Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा की इस महिला नेत्री ने की घर वापसी, यूकेडी पर साधा...

भाजपा की इस महिला नेत्री ने की घर वापसी, यूकेडी पर साधा निशाना

0

रुद्रप्रयाग (नरेश भट्ट): विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कई नेता एक-दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। भाजपा में पूर्व में विभिन्न दायित्वधारी रही भाजपा नेत्री सरला खंडूरी विगत 6 माह पूर्व उत्तराखंड क्रांति दल में सम्मिलित हो गयी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

आज रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व उन्होने पुनः भाजपा में घर वापसी की है। इस मौके पर उन्होने यूकेडी पर आरोप लगाते हुये कहा की वहाँ न कोई संगठन है, न उनके पास कोई विजन है, और नहीं वहाँ महिलाओं के सम्मान है। यूकेडी की पूरे प्रदेश में स्थिति बहुत ही बुरी है। उनके पास न नेता है, न उनके साथ जनता है। आज में पुनः अपने मूल भारतीय जनता पार्टी में वापसी हुई है। आगे चुनाव में पूरी सामर्थ्य के साथ भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करुगी। खंडूरी के भाजपा में वापसी होने पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की उनको पहले जैसा सम्मान भाजपा में मिलेगा। भाजपा में हमेशा ही महिलाओं का उचित मान और सम्मान मिला है, और आगे भी मिलता रहेगा। उनके भाजपा में आने ने पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version