अब Uddhav Thackeray महाविकास अघाड़ी में भी कमजोर नजर आ रहे!

0
334
Uddhav Thackeray

नई दिल्ली ब्यूरो- कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद Uddhav Thackeray को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। वही अब Uddhav Thackeray महाविकास अघाड़ी में भी कमजोर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के द्वारा इस बात की जानकारी दी गयी कि महाराष्ट्र में भाजपा को किनारे लगाया जा सके इसलिए गठबंधन किया गया था, लेकिन इसका कांग्रेस को कोई फायदा नहीं दिखा। कहा जा रहा है उनका यह बयान शिवसेना के लिए एक संकेत है। लेकिन ये सब कहीं न कहीं Uddhav Thackeray ठीक संकेत नहीं है

कांग्रेस ने यह बात साफ़ कर दी है कि गठबंधन करने का उसे कोई फायदा नहीं दिखाई दिया है और कांग्रेस ने इस बात को भी साबित कर दिया है कि चुनावी स्थिति के मामले में वह कमजोर पड़ गई है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने यह जानकारी भी दी कि कांग्रेस पार्टी के बहुत से नेता शिवसेना को एक भरोसेमंद पार्टनर नहीं समझते हैं।

मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस से गठबंधन का फायदा नहीं मिल पाया?

मिलिंद देवड़ा ने इस बात का भी जिक्र किया कि गुजरात में भी कांग्रेस की राह बेहद मुश्किल है। उसे जीत तब ही मिल सकती है जब वह एकजुट हो। देवड़ा के द्वारा कहा गया कि शिवसेना कि विचारधारा और हमारी विचारधारा में काफी अंतर है इसीलिए कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग शिवसेना को विश्वसनीय पार्टनर के तौर पर नहीं देखते हैं।

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का उद्देश्य यही था कि भाजपा को महाराष्ट्र की सत्ता से बहार कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे जैसे बहुत से लोगों का मानना है कि कांग्रेस से गठबंधन का फायदा नहीं मिल पाया है। ये सब मिलिंद देवड़ा तब बोल रहे हैं जब Uddhav Thackeray राजनीतिक तौर पर कहीं न कहीं कमजोर नजर आ रहे हैं।

Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray के सामने बड़ी चुनौती

उनके द्वारा एक बड़ी जानकारी सामने आयी है जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना बेस नहीं बढ़ा पा रही है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस के कोर वोटर्स तक पहुंच रही है। शिवसेना, कांग्रेस के वोटरों को लुभाने में कामयाब होती जा रही है। मिलिंद देवड़ा के द्वारा इस बात को भी साफ़ कर दिया गया है कि महा विकास अघाड़ी में हालात उनके विपरीत दिखाई दे रहे हैं।

Uddhav Thackeray को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी इस वक्त संकट की स्थिति में नजर आ रही है। एकनाथ शिंदे का जो गुट है उसका कहना है कि असली शिवसेना वहीं हैं। जिसके चलते गठबंधन में भी असहमति का माहौल देखने को मिल रहा है।

Keshav Prasad Maurya ने इशारों ही इशारों में कह दी बड़ी बात – Tweet ने मचाई हलचल

अब Uddhav Thackeray महाविकास अघाड़ी में भी कमजोर नजर आ रहे!