HomeLatest Newsउत्तराखंड में यूसीसी मैरिज रजिस्ट्रेशन पर नया अपडेट, 26 जनवरी तक नहीं...

उत्तराखंड में यूसीसी मैरिज रजिस्ट्रेशन पर नया अपडेट, 26 जनवरी तक नहीं देनी होगी कोई फीस

UCC MARRIAGE REGISTRATION: उत्तराखंड सरकार ने शादी पंजीकरण को आसान और सस्ता बनाने का बड़ा फैसला लिया है। अब जिन लोगों ने समान नागरिक संहिता लागू होने से पहले शादी का पंजीकरण करा लिया है, उनका पंजीकरण पहले की तरह ही मान्य रहेगा। इसके अलावा  बाकी सभी नियम और शर्तें भी पहले जैसे ही रहेंगी। इस फैसले की जानकारी सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को भेज दी गई है, ताकि पूरे प्रदेश में इसे समय पर लागू किया जा सके और लोगों को इसका फायदा मिल सके।

UCC MARRIAGE REGISTRATION
UCC MARRIAGE REGISTRATION

UCC MARRIAGE REGISTRATION अब मात्र ₹50 में हो सकेगा

राज्य सरकार ने 2025 में विवाह पंजीकरण शुल्क ₹250 तय किया था, लेकिन अब इस शुल्क में छूट देने और अधिक से अधिक नागरिकों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत 26 जनवरी 2026 तक नागरिक अपना विवाह सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से मात्र ₹50 (जीएसटी सहित) में पंजीकृत करा सकेंगे। यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू होगी।

ये भी पढ़िए-

STRAY DOGS IN INDIA
STRAY DOGS IN INDIA

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आवारा कुत्तों पर देशव्यापी बहस तेज, लोगों की आ रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular