HomeLatest Newsजनजाति कल्याण विभाग के आश्रम पद्धति विद्यालयों को मिले 15 सहायक अध्यापक,...

जनजाति कल्याण विभाग के आश्रम पद्धति विद्यालयों को मिले 15 सहायक अध्यापक, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने नए चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शिक्षक नई पीढ़ी के समग्र विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND
TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND

TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND: योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं न केवल जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाएंगी बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें केवल दिखावे के लिए आदिवासी समाज के विकास की बातें करती थीं, जबकि आज केंद्र सरकार धरातल पर नए-नए कार्य कर रही है।

TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND
TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। राज्य में वर्तमान में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में संचालित हो रहे हैं, जिनमें जनजातीय समुदाय के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा और हॉस्टल की सुविधा दी जा रही है। हाल ही में केंद्र सरकार से सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में भोटिया और राजी जनजाति के शैक्षिक उन्नयन के लिए एकलव्य विद्यालय खोलने का अनुरोध भी किया गया है।

TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND
TRIBAL DEVELOPMENT IN UTTARAKHAND

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय शोध संस्थान में सौंदर्यीकरण कार्य और बालिकाओं के लिए हाईटेक शौचालय ब्लॉक निर्माण की घोषणा की। साथ ही आदि लक्ष्य संस्थान में डाइनिंग हॉल बनाए जाने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, दलीप सिंह रावत, प्रमोद नैनवाल, अध्यक्ष जनजाति आयोग लीलावती राणा, सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, निदेशक समाज कल्याण चंद्र सिंह धर्मशक्तू और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

CHARDHAM YATRA 2025
CHARDHAM YATRA 2025

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular