HomeLatest NewsTRAI ने मोबाइल नेटवर्क को लेकर रिपोर्ट जारी की, इंटरनेट स्पीड में...

TRAI ने मोबाइल नेटवर्क को लेकर रिपोर्ट जारी की, इंटरनेट स्पीड में जियो, वॉयस कॉल क्वालिटी में ये नेटवर्क सबसे अव्वल

TRAI DRIVE TEST REPORT: TRAI ने आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन को लेकर अपनी स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) रिपोर्ट जारी कर दी है। इस परीक्षण का उद्देश्य शहरी, ग्रामीण और संस्थागत क्षेत्रों में वास्तविक दुनिया के मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को परखना था। इस दौरान टीम ने एलुरु शहर और आसपास के इलाकों में 348.6 किलोमीटर का सफर तय किया और 8 प्रमुख हॉटस्पॉट स्थानों पर नेटवर्क की जांच की। इस परीक्षण में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीकों का मूल्यांकन किया गया, ताकि एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया (VIL) की सेवाओं की असलियत सामने आ सके।

TRAI DRIVE TEST REPORT
TRAI DRIVE TEST REPORT

TRAI DRIVE TEST REPORT: वॉयस कॉल में एयरटेल और जियो का दबदबा

कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR) यानी कॉल लगने की सफलता दर के मामले में एयरटेल और रिलायंस जियो ने 100 प्रतिशत का स्कोर हासिल किया है। वहीं, वोडाफोन-आ आइडिया का स्कोर 96.90 प्रतिशत रहा, जबकि बीएसएनएल पर 92.84 प्रतिशत रहा। कॉल ड्रॉप रेट (DCR) यानी बात करते-करते कॉल कटने की समस्या में एयरटेल और वोडाफोन-आ आइडिया में 0.00 प्रतिशत कॉल ड्रॉप रेट दर्ज किया गया। रिलायंस जियो का कॉल ड्रॉप रेट 0.24 प्रतिशत रहा, बीएसएनएल पर 1.80 प्रतिशत दर्ज किया गया। वॉयस क्वालिटी यानी आवाज की स्पष्टता में एयरटेल 3.98 के स्कोर के साथ पहला, जबकि बीएसएनएल 2.56 के स्कोर के साथ कॉल गुणवत्ता में पिछड़ गया।

TRAI DRIVE TEST REPORT
TRAI DRIVE TEST REPORT

इंटरनेट स्पीड की रेस में जियो सबसे आगे

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 250.84 एमबीपीएस (Mbps) दर्ज की गई, जो सभी ऑपरेटरों में सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर एयरटेल रहा, जिसकी औसत डाउनलोड स्पीड 151.23 एमबीपीएस रही। वोडाफोन-आ आइडिया की स्पीड 22.87 एमबीपीएस और बीएसएनएल की सबसे कम मात्र 6.20 एमबीपीएस दर्ज की गई। हालांकि, डाटा अपलोड करने की स्पीड में एयरटेल ने बाजी मारी है। एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड 21.61 एमबीपीएस रही, जबकि जियो 20.45 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बीएसएनएल और वोडाफोन-आ आइडिया की अपलोड स्पीड 5 एमबीपीएस से भी कम रही।

TRAI DRIVE TEST REPORT
TRAI DRIVE TEST REPORT

हॉटस्पॉट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 5जी का प्रदर्शन

ट्राई ने एलुरु के 8 प्रमुख हॉटस्पॉट स्थानों पर भी नेटवर्क की जांच की। इन स्थानों पर 5जी सेवाओं के प्रदर्शन में भारी अंतर देखा गया। हॉटस्पॉट पर रिलायंस जियो की 5जी डाउनलोड स्पीड 315.86 एमबीपीएस तक पहुंच गई, जबकि एयरटेल की 5जी डाउनलोड स्पीड 131.67 एमबीपीएस रही। डाटा के रिस्पॉन्स टाइम यानी लेटेंसी (Latency) के मामले में भी जियो सबसे बेहतर साबित हुआ है। जियो की लेटेंसी सबसे कम 23.21 मिलीसेकंड (ms) रही, जो ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉल के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इसके मुकाबले एयरटेल की लेटेंसी 45.12 ms और वोडाफोन की 57.05 ms रही।

ये भी पढ़िए-

DEHRADUN NAGAR NIGAM
DEHRADUN NAGAR NIGAM

देहरादून नगर निगम का 27वां स्थापना दिवसः सीएम धामी ने किया 46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular