Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तराखंड का ये शहर रहा पहले स्थान पर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तराखंड का ये शहर रहा पहले स्थान पर

0

ऋषिकेश (संवाददाता- अमित कंडियाल): स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तराखंड के अंदर प्रथम स्थान पाने वाली नगर पालिका मुनीकीरेती के पर्यावरण मित्रों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। पर्यावरण मित्रों की हौसला अफजाई के लिए उनको उपहार भी दिए गए।

नगरपालिका मुनीकीरेती की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रथम स्थान पाने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण मित्रों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उत्तराखंड में मुनीकीरेती नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में तीसरी बार प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए सभी पर्यावरण मित्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने नगरपालिका का सहयोग करने पर स्थानीय लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version