HomeLatest Newsभाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटिक गायिका शिवाश्री स्कंदप्रसाद से की शादी

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटिक गायिका शिवाश्री स्कंदप्रसाद से की शादी

TEJASVI SURYA WEDDING: बेंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटिक संगीत की जानी-मानी गायिका और भरतनाट्यम डांसर शिवाश्री स्कंदप्रसाद से शादी कर ली है। यह शादी गुरुवार को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शादी में कन्नड़ और तमिल दोनों परंपराओं को शामिल किया गया, जिससे दोनों परिवारों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने उन्हें शादी की बधाई दी और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

TEJASVI SURYA WEDDING
TEJASVI SURYA WEDDING

TEJASVI SURYA WEDDING: कैसे शुरू हुई तेजस्वी और शिवाश्री की प्रेम कहानी?

तेजस्वी सूर्या और शिवाश्री की पहली मुलाकात चेन्नई में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद 2022 में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी ने एक बार फिर शिवाश्री का परफॉर्मेंस देखा। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। शिवाश्री मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं और एक प्रसिद्ध कर्नाटिक गायिका व भरतनाट्यम कलाकार हैं। उन्होंने सास्त्र यूनिवर्सिटी से बायो-इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में डिग्री भी ली है। वह ‘आहुति’ नाम की एक संस्था की संस्थापक हैं, जो भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करती है।

ये भी पढिए-

PM MODI UTTARAKHAND VISIT
PM MODI UTTARAKHAND VISIT

पीएम मोदी ने मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना की, घाम तापो पर्यटन पर जोर दिया

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular