Home एंटरटेनमेंट Swara Bhaskar On Hijab: स्वरा भास्कर के हिजाब विवाद की तुलना द्रौपदी...

Swara Bhaskar On Hijab: स्वरा भास्कर के हिजाब विवाद की तुलना द्रौपदी चीर हरण से करने पर फूटा लोगों का गुस्सा   

0
DEVBHOOMI

दिल्ली ब्यूरो। सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में रहने वाली और अपने विवादित बयानों से सबसे ज्यादा ट्रोलर्स के ट्रोल्स का सामने करने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर

YOU MAY ALSO LIKE

एक बार फिर चर्चाओं मे हैं। 14 फरवरी की रात को किए अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने लिखा था, “महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे.. और सभा में बैठे ज़िम्मेदार, शक्तिशाली, क़ानून बनाने वाले देखते रहे.. ऐसे ही आज याद आया।”  

अपने इस ट्वीट में स्वरा ने द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से की, जिसके बाद ट्वीटर में ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। स्वरा के इस ट्वीट में ट्रोलर्स उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। उनके ट्वीट पर लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई।  

एक यूज़र ने स्वरा को महाभारत के श्लोक याद करने की हिदायत देते हुए लिखा- महाभारत के ये श्लोक भी थोड़ा याद करलो बीबी:-

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भव- ति भारत ।

अभ्युत्थान- मधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्- ॥४-७॥

परित्राणाय- साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्- ।

धर्मसंस्था- पनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥४-८॥

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “द्रौपदी हिजाब नहीं पहनती थीं और हां आप अपने मुँह से हमारे एतिहासिक ग्रंथ और उनके किरदारों के नाम मत लो।”

एक ने लिखा, “ये लोग स्कूल जा रहे हैं या धार्मिक यात्रा पर। ये जबरदस्ती कर रहे हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-“दीदी इस ट्वीट का कितना मिला?”

एक यूजर ने लिखा- तुम हिंदू हो हमें तो इस बात से शर्म आती है। वहीं कई लोगों ने उनके इस ट्वीट पर निशाना साधते हुए उन्हें हिन्दू धर्म विरोधी कहा। कई लोगों ने तो उनको हिंदू धर्म छोड़ देने तक की बात कह डाली। ये पहली बार नहीं है कि स्वरा ने हिजाब मामले में अपने विचार रखे, इससे पहले भी स्वरा भास्कर ने मुस्लिम छात्रा का वीडियो शेयर किया था जिसके पीछे कुछ लड़के धार्मिक नारेबाजी कर रहे थे। वीडियो की आलोचना करते हुए स्वरा भास्कर ने उन लड़कों को ‘भेड़िया’ कहा था। उनके ट्वीट में कमेंट कर लोग कई तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

Source: Twitter

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version