‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संसद से ज्यादा विदेशी संसद में भाषण दिए हैं’ – शशि थरूर

0
308

दिल्ली ब्यूरो- देश में अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का जिक्र उठता रहता है। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने जवाहरलाल नेहरू की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इसके अलावा इस बात पर भी सवाल उठाए है कि पीएम मोदी के संसद से गायब रहते है।

थरूर ने इस बात का आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी अपनी संसद से ज्यादा विदेशी संसद में बोलते हैं। अभी हाल ही में संसद का मानसून सत्र खत्म हुआ है। मानसून सत्र के दौरान महंगाई समेत कई मुद्दों पर संसद में खूब हंगामा हुआ था। थरूर ने किताब का विमोचन किया जिस दौरान उन्होंने मोदी और नेहरू के काम करने के तरीके की तुलना की। थरूर ने कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संसद से ज्यादा विदेशी संसद में भाषण दिए हैं, जो नेहरू के विपरीत है।’ कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने  1962 में हुए भारत-चीन के युद्ध को याद करते हुए कहा कि जो नेहरू थे, उन्होंने मुद्दों पर चर्चा करने के लिए संसद सत्र बुलाया था। लेकिन आज भारत और चीन के बीच जो सीमा संबंधी मुद्दे है उन पर सवाल उठाने की भी अनुमति नहीं दी जाती है। उन्होंने गलवान घाटी का भी जिक्र छेड़ा। इन सब के अलावा थरूर ने इस मुद्दे को भी उठाया कि संसद में चर्चा नहीं होती है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि 20 भारतीय सैनिकों ने शहादत दी। बावजूद इसके लोकसभा और राज्यसभा में भारत और चीन के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं कि गई।