दिल्ली समेत इन शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हुए स्कूल बंद

0
181

दिल्ली ब्यूरो। कोविड -19 के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं और इस बार, यह नया ओमीक्रोन संस्करण है। देश भर में नए मामलों में इस तेजी से उछाल के कारण, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई शहरों और राज्यों ने स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि दिल्ली शहर के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा करने वाला पहला स्थान था, क्योंकि इसमें कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई। इसके बाद हरियाणा रहा।

आइए आपको बताते हैं कि कौन से शहर में स्कूल कब से लेकर कब तक बंद हैं।

1. दिल्ली – 3 जनवरी 2022 से लेकर अग्रीम आदेश तक सभी स्कूलों को बंद घोषित कर दिया गया है।

2. हरियाणा – 12 जनवरी 2022 तक सभी स्कूल, कॉलेज बंद हैं।

3. महाराष्ट्र – मुंबई में स्कूल 31 जनवरी 2022 तक बंद हैं।

4. तमिलनाडु – तमिलनाडु में अब कक्षा 1 से 8 तक के लिए 10 जनवरी, 2022 तक स्कूल बंद हैं।

5. उड़ीसा – अभी स्कूल बंद नहीं हैं, लेकिन प्राथमिक छात्रों के लिए कक्षाएं अभी के लिए टाल दी गई हैं।

6. पश्चिम बंगाल – अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

7. राजस्थान – जयपुर में 9 जनवरी 2022 तक स्कूल बंद रहेंगे।

8. बिहार – स्कूलों को 8 जनवरी, 2022 तक बंद घोषित कर दिया गया है।

9. तेलंगाना – तेलंगाना में स्कूल 8 से 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

10. झारखंड – झारखंड में 15 जनवरी 2022 तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद है।

11. गोवा – स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी, 2022 तक बंद हैं।

12. पंजाब – पंजाब के स्कूल और कॉलेज 15 जनवरी, 2022 तक बंद कर दिए गए हैं।

13. उत्तर प्रदेश – नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि और भीषण शीत लहरों के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूल 31 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews