संभल कर करें आज यात्रा, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, डेढ़ सौ से अधिक सड़कें बंद

0
296

 देहरादून ब्यूरो- उत्तराखंड में मंगलवार शाम से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की 166 सड़कें बंद हैं लेकिन राहत की बात ये है कि चारधाम यात्रा अभी शुचारू है।

yamunotri

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में कहीं- कहीं तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस के अलावा अन्य जगहों पर भी बारिश की संभावना जताई है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडल में बारिश का दौर जारी है। चारधाम यात्रा अभी शुचारू है। यमुनोत्री धाम की यात्रा आज चौथ दिन शुरू हुई है। प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण 166 सड़कें बंद हो गई हैं। मंगलवार तक प्रदेश में 229 सड़कें बंद थी, जिनमें से 63 मार्गों को खोल दिया गया है। इन बंद सड़कों में 12 राज्य मार्ग, 5 मुख्य जिला मार्ग, 7 अन्य जिला मार्ग, 77 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई की 89 सड़कें भी बंद पड़ी हुई हैं। इन सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून की बात करें तो राजधानी देहरादून में मंगलवार को हुई बारिश से जगह- जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। जिस कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी हो गई थी।