अमेजॉन के जंगलों में उबलती हुई नदी की रहस्यमयी कहानी

0
281

अमेजॉन के जंगल जहां इतनी खतरनाक नदी बहती है कि एक बार इस नदी में यदि कोई गिर गया तो नदी से बाहर निकलना मुश्किल है वो हमेंशा के लिए अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठेगा…ऐसा हम इसिलिए कह रह हैं क्योंकि यहां की नदी का पानी काफी उबलता हुआ है और ये नदी पेरु के जंगलों में बहती है.. … इस नदी की खोज की कहानी काफी रहस्यमयी है.. इस रहस्यमय नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो (Geologist Andres Ruzo) ने साल 2011 में की थी. इस नदी का नाम मयानतुयाकू नदी है

आंद्रे रूजो ने बचपन में इस नदी के बारे में अपने दादा से सुना था…और जब वो बड़े हुए तो उनकी एक आंटी ने नदी की खोज करने के लिए कहा… नदी को ढूंढना उनके लिए इतना आसान नही था…कईं बार उनके साथियों ने भी उनसे कहा कि ऐसी कोई नदी है…

इस असमंजस की स्थिति में एक दिन वो अमेजन के जंगलों में पहुंच गए, जहां उन्हें अपनी काल्पनिक कहानी सच होती हुई दिखी। उन्होंने आखिरकार ऐसी नदी को ढूंढ ही निकाला, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा था। रूजो के मुताबिक, इसका पानी इतना गर्म है कि उससे आप चाय भी बना सकते हैं। आंद्रे रूजो के मुताबिक, अगर कोई इंसान या जीव-जंतु इस नदी के उबलते हुए पानी में गिर जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने खुद कई छोटे जीवों को पानी में गिरते देखा था, जो तुरंत ही मर जाते थे।

रूजो ने इस नदी के बारे में ‘द बॉयलिंग रिवर: एडवेंचर एंड डिस्कवरी इन द अमेजन’ नाम की एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने इसके रहस्यों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, यह नदी प्रकृति का आश्चर्य है, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा है। इस बारे में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इसका पानी क्यों इतना गर्म है।

…इस नदी की लंबाई 6.4 किलोमीटर और चौड़ाई 82 फीट है.. माना जाता है कि इस नदी के पानी का औसत तापमान 86 डीग्री सेल्सियस तक रहता है…और कुछ स्थानों पर 100 डिग्री तक पहुंच जाता है… इसके अलावा अगर वैज्ञानिक तौर पर भी देखें तो ऐसा संभव ही नहीं है कि नदी का पानी हमेशा उबलता रहे, जब तक कि आसपास कोई सक्रिय ज्वालामुखी न हो…