HomeEntertainment'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना ने मांगी माफी, आगे से...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना ने मांगी माफी, आगे से सावधान बरतने की बात कही

SAMAY RAINA: स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने आखिरकार अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में की गई विवादित टिप्पणियों पर अपनी गलती स्वीकार कर ली है। सोमवार को नवी मुंबई स्थित महाराष्ट्र साइबर पुलिस मुख्यालय में पेश होकर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि शो के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह अनजाने में हो गया और उन्हें बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस विवाद की वजह से उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ा है। उनके मुताबिक, हाल ही में उनका कनाडा दौरा भी अच्छा नहीं रहा और विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे।

SAMAY RAINA
SAMAY RAINA

क्या है पूरा मामला?

8 फरवरी 2024 को समय रैना के यूट्यूब चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट का एक एपिसोड अपलोड किया गया था, जिसमें पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस कंटेंट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दोनों को कई बार समन भेजा। रणवीर इलाहाबादिया और अन्य सह-आरोपियों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके थे, जबकि समय रैना हाल ही में विदेश से लौटने के बाद सोमवार को जांच एजेंसी के सामने पेश हुए।

SAMAY RAINA
SAMAY RAINA

SAMAY RAINA ने क्या कहा?

समय रैना ने अपने बयान में कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मुझसे गलती हुई। शो के दौरान सब कुछ फ्लो में हो गया और मैंने जो भी कहा, वह बिना सोचे-समझे कहा। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था, लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे खेद है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में इस तरह की गलतियों से बचने के लिए अधिक सतर्क रहूंगा।”

SAMAY RAINA
SAMAY RAINA

महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच जारी

समय रैना ने पांच घंटे से ज्यादा समय तक अपना बयान दर्ज कराया और फिर करीब पौने सात बजे कार्यालय से रवाना हुए। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल इस पर गहराई से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखर्जी और अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जा सकती है। समय रैना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ये भी पढिए-

RANVEER ALLAHBADIA

रणवीर अलाहबादिया, अपूर्व मखीजा और समय रैना के खिलाफ शिकायत, रणवीर अलाहबादिया ने मांगी माफी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular