भाजपा सरकार ने महज मुख्यमंत्री बदलने का काम किया: पायलट

0
107

सचिन पायलट ने किया पल्टन बाजार में डोर टू डोर प्रचार
राजपुर रोड विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार के पक्ष में की मतदान की अपील

देहरादून (अरुण सैनी): देहरादून पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने आज घंटाघर और पल्टन बाजार में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन 5 सालों में यह सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस सरकार ने महज मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। जनता को गुमराह करने का काम किया है। अभी तक जनता हो या खुद भाजपा हो उन्हें यह मालूम नहीं कि आखिरकार यह मुख्यमंत्री क्यों बदल रहे हैं। आज केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार थी, लेकिन इसके बावजूद भी महंगाई, बेरोजगारी अपने चरम पर है। 2022 में जनता पूरी तरह मन बना चुकी है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में लानी है और जनता में मतदान और परिवर्तन को लेकर उत्साह भी दिख रहा है। इस दौरान राजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी राजकुमार, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here