Russia- Ukraine Crisis: क्या अगले 24 घंटों में रूस यूक्रेन के खिलाफ करेगा युद्ध का आगाज?

0
245
devbhoomi

नई दिल्ली ब्यूरो। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध की आशंकाओं को लेकर पूरे विश्व में तनाव का माहौल बना हुआ है। खबरों के मुताबिक रूस यूक्रेन पर

YOU MAY ALSO LIKE

अगले 24 घंटों में हमला बोल सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकी सूत्रों के अनुसार रूस ने यूक्रेन की सीमा में प्रवेश करने और दो शहरों डोन्त्सक और लुहांस्क पर कब्जा करने के लिए अपने सैनिकों को रवाना कर दिया है और साथ ही 100 से अधिक मिलिट्री ट्रक यूक्रेन में प्रवेश कर चुके हैं।

खबरों की माने तो रूस के राष्ट्रपति पुतिन,  यूक्रेन के दोनों शहर डोन्त्सक और लुहांस्क में अलगाववादियों की मदद के लिए 10 हजार से ज्यादा सैनिक भेज चुके हैं। साथ ही यूक्रेन खुफिया विभाग के अनुसार डोन्त्सक में पांच हजार तो लुहांस्क में भी पांच हजार सैनिक भेजे गए हैं। इसके अलावा हॉर्लीव्का में 1500 से ज्यादा सैनिक भेजे गए हैं। 

ऐसा लग रहा है कि रूस युद्ध की पूरी तैयारी कर चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए गए सैनिकों के लिए चिकित्सा आपूर्ति के खून के भंडारण के आदेश दिए गए हैं। पुतिन द्वारा इस कदम के उठाए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि, अगर पुतिन बड़े हमले की तैयारी नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें खून और चिकित्सा आपूर्ति की जरूरत क्यों पड़ गई। इसके साथ ही अमेरिका ने भी बाल्टिक देशों में अपने सैनिक व हथियार भेजने शुरू कर दिए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच के बढ़ते तनाव पर अब कई देश अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि अगले 24 घंटों में यूक्रेन पर बड़ा हमला हो सकता है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि, रूस यूक्रेन पर पूर्ण रूप से आक्रमण कर सकता है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपना विरोध जताते हुए रूस के राजदूतों को बुलाया।

इन परिस्थितियों को देखते हुए साफ तौर पर कहा जा सकता है कि चाहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन कुछ भी कहे मगर वह यूक्रेन को नही बक्शने वाले।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here