Home रुड़की Roorkee Accident: अचानक गिरी मशरूम प्लांट की छत, 4 महिलाएं घायल, दो...

Roorkee Accident: अचानक गिरी मशरूम प्लांट की छत, 4 महिलाएं घायल, दो की मौत

0
Roorkee Accident

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड से एक और दुख भरी खबर (Roorkee Accident) सामने आई है, जहां रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिर गई। प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां दो महिलाओं ने हस्पताल पहुचते ही डैम तोड़ दिया। और दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:
Special Meeting
सीएम धामी की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात, दी 250 करोड़ रूपये की सौगात…

घायल दो महिलाओं को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी उनका झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं (Roorkee Accident) को निकाला। जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाया। दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने छह घायल महिलाओं को झबरेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने अमृता (27 वर्ष) निवासी सढोली और सुदेश (38 वर्ष) निवासी कोटवाल आलमपुर (Roorkee Accident) को मृत घोषित कर दिया। रूबी निवासी सढोली और सुबलेश निवासी सढोली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सतेंद्री और ज्योति निवासी सढोली का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है।

Roorkee Accident: मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट का मालिक मौके से फरार हो गया। उसके बाद (Roorkee Accident) जिन महिलाओं की मौत हो गई थी, उनके परिजन झबरेड़ा से मृतकों के शव दोबारा प्लांट पर लेकर पहुंच गए। उन्होंने शव प्लांट के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्लांट मालिक घायलों का इलाज कराने के बजाय मौके से फरार हो गया। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version