Road Accident News
देहरादून के डालनवाला से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, इस वीडियो को देख आप भी चौंक जाएंगे। डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत मॉडल कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक वाले ने दूध ले जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में वो महिला बुरी तरह से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
आप भी देखिए ये हैरान कर देने वाला वीडियो
देहरादून में आराघर के निकट माडल कालोनी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, देखें वीडियो… #UttarakhandNews, #DehradunNews, #RoadAccident pic.twitter.com/0f7GdaF35n
— Sunil Negi (@negi0010) September 29, 2022
ट्वीट सौजन्य – @negi0010
वहीं इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
वहीं आराघर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज महिपाल ने बताया कि ये घटना बीते 27 सितंबर की है। गुरुतेग बहादुर रोड की मॉडल कालोनी में ये हादसा हुआ है। रेनू नाम की ये महिला दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी।
महिला को टक्कर लगने के बाद वो हवा में उछली और उसके बाद जमीन पर जा गिरी।
Road Accident News : हवा में उछली महिला
देहरादून में आराघर के निकट माडल कालोनी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, देखें वीडियो… #UttarakhandNews, #DehradunNews, #RoadAccident pic.twitter.com/0f7GdaF35n
— Sunil Negi (@negi0010) September 29, 2022
ट्वीट सौजन्य – @negi0010
ये भी पढे़ं : Road Accident Dehradun: हरिद्वार बाईपास पर रोडवेज ने कांग्रेस नेता को रौंदा, दर्दनाक मौत