देहरादून : तेज रफ्तार कार की चपटे में आने से मां बेटे की मौत, विदेश जा रहा था बेटा

0
374

Road Accident in Dehradun

हरिद्वार–देहरादून मार्ग में छिद्दरवाला के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक मां और उसके बेटे की मौत हो गई है।  आपको बता दें बेटा विदेश जा रहा था, मां बेटे को छोड़ने आई थी तभी दोनों तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

Road Accident in Dehradun : ये घटना  है सुबह 5 बजे के करीब की

ये घटना सुबह 5 बजे के करीब की है। थानाध्यक्ष रायवाला भुवन पुजारी ने बताया कि आशा प्लॉट छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह विदेश में रहता था, रविवार सुबह उसे विदेश जाना था, उसकी मां भवानी देवी उसे छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर आई थी।

Road Accident in Dehradun
Road Accident in Dehradun

इसी बीच जब वो वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मां पुत्र को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल त्रिलोग सिंह पुत्र जयपाल सिंह, भवानी देवी पत्नी जयपाल सिंह दोनों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह जर्मनी में काम करता था। छुट्टी बिताने के बाद वो वापस जर्मनी लौट रहा था, वही जिस कार से माता व पुत्र को टक्कर लगी, वो हिमाचल से आ रही थी, बताया जा रहा है कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। वहीं कार चालाक मनीष कुमार निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढे़ं : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग