HomeLatest Newsऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा...

ऋषिकेश में बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

RISHIKESH RAFTING BASE STATION: योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश में जल्द ही ₹100 करोड़ की लागत से एक आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण केंद्र सरकार की पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश के 23 राज्यों के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ₹3295 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। इन स्थलों में ऋषिकेश भी शामिल है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राफ्टिंग पर्यटन से जुड़ी बुनियादी ढांचे की समस्याओं का समाधान करना और इसे एक विश्वस्तरीय अनुभव बनाना है।

RISHIKESH RAFTING BASE STATION
RISHIKESH RAFTING BASE STATION

RISHIKESH RAFTING BASE STATION की मुख्य विशेषताएं

  1. पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं
    • शौचालय और कपड़े बदलने की व्यवस्था।
    • सड़कों के किनारे खान-पान की छोटी दुकानें।
    • मानकीकृत बुकिंग प्रणाली और केंद्रीकृत राफ्टिंग संचालन।
  2. ट्रैफिक और भीड़-भाड़ का प्रबंधन
    • तपोवन क्षेत्र में भीड़ कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्माण।
    • आईटी आधारित निगरानी प्रणाली से सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करना।
  3. पर्यावरण संरक्षण
    • अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के जरिए पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा।
    • क्षेत्र के इकोसिस्टम को बनाए रखने पर जोर।
RISHIKESH RAFTING BASE STATION
RISHIKESH RAFTING BASE STATION

रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा

इस परियोजना से क्षेत्र में करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। राफ्टिंग बेस स्टेशन से अधिक खर्च करने की क्षमता वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। परियोजना की जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी, और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की होगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय इस योजना की निगरानी करेगा। केंद्र सरकार ने 66% धनराशि राज्यों को जारी कर दी है, और परियोजना को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।(RISHIKESH RAFTING BASE STATION)

ये भी पढिए-

WORLD AYURVEDA CONGRESS
WORLD AYURVEDA CONGRESS

देहरादून में 12 से 15 दिसंबर तक होगा विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments