रक्षा बंधन और श्रावण पूर्णिमा आज, ये राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

0
234

आज 11 august दिन गुरुवार है, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और सुबह 9.34 से पूर्णिमा शुरू हो गई है। साथ ही पूरे देश में रक्षा बंधन का त्यौहार भी मनाया जा रहा है।
रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त
आज रक्षा बंधन पर भद्रा का साया है ,ऐसे में आज शाम 04.26 के बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। साथ ही साथ आज आप चाहे तो भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा कर सकते हैं वो इसलिए कहा जा रहा है कि आज सावन का अंतिम दिन भी है। आज के दिन बहन अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनकी कुशलता की मंगल कामना करती हैं और भाई भी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं।
श्रावण पूर्णिमा का महत्व
आज श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर श्रावणी पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुबह के समय अपने पुराने जनेऊ को बदलकर नया जनेऊ या यज्ञोपवीत पहना जाता है। साथ ही साथ आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का होने के कारण और पूर्णिमा तिथि होने के कारण आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की की भी पूजा कर सकते हैं,जिससे आपके धन-और वैभव में वृद्धि होगी।