ब्रेकिंग न्यूज…दून की इस महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति

0
199
uttarakhand news
uttarakhand news

देहरादून कोर्ट में पेश किया बसीयतनामा, मौत के बाद अपनी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल को सौंपा

देहरादून (अमित रतूड़ी): देहरादून निवासी एक महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। उन्होंने कहा कि वह राहुल के विचारों से काफी प्रभावित हैं। कहा कि उनके परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। राहुल और सोनिया ने भी देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया है।

जानकारी के अनुसार सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

devbhoomi
devbhoomi

सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल समेत कई लोग मौजूद थे।