HomeLatest Newsसीएम धामी ने सारकोट की 21 वर्ष की युवा प्रधान प्रियंका नेगी...

सीएम धामी ने सारकोट की 21 वर्ष की युवा प्रधान प्रियंका नेगी को फोन कर दी बधाई

Priyanka Negi gram pradhan: चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लॉक स्थित मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की जनता ने 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को ग्राम प्रधान चुनकर एक नई उम्मीद को जन्म दिया है। प्रियंका नेगी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को हराकर 421 मत प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्वंदी को 235 वोट मिले। युवा नेतृत्व के रूप में चुनी गईं प्रियंका को उनकी जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन कर बधाई दी और कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए वे मिलकर काम करेंगे।

Priyanka Negi gram pradhan
Priyanka Negi gram pradhan

Priyanka Negi gram pradhan: मिलकर काम करने की बात कही

मुख्यमंत्री ने सारकोट गांव के सभी निवासियों को भी इस सकारात्मक जनादेश के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि गांव को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जिला स्तर के उच्च अधिकारी जल्द ही गांव का निरीक्षण करेंगे ताकि चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने प्रियंका नेगी से आग्रह किया कि वे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को प्राथमिकता दें।

Priyanka Negi gram pradhan
Priyanka Negi gram pradhan

उन्होंने प्रियंका को देहरादून भी आमंत्रित किया है ताकि राज्य स्तरीय योजनाओं की जानकारी उन्हें सीधे मिल सके। बता दें प्रियंका नेगी ने अभी हाल ही में गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और उनका परीक्षा परिणाम महज तीन दिन पहले ही आया है। दिलचस्प बात यह भी है कि 2014 से 2019 के बीच उनके पिता राजे सिंह नेगी भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं। अब बेटी के रूप में प्रियंका नेगी ने यह कमान संभाली है।

ये भी पढिए-

USA INDIA TARIFF
USA INDIA TARIFF

भारत समेत 90 देशों को ट्रम्प के टैरिफ में राहत, 7 अगस्त के बाद होगा लागू

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular