Home पौडी गढ़वाल वाहन दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, 1 की मौत

वाहन दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, 1 की मौत

0

इन दिनों लगातार वाहनों के दुर्घटना होने का सिलसिला जारी है इसी के चलते कल देर शाम पौड़ी के थापली-अणेथ मोटर मार्ग पर एक टैक्सी कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई।

WhatsApp Image 2022 05 13 at 4.05.47 PM

वाहन में 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन चालक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि अन्य 4 गंभीर घायल हो गये। स्थानीय लोगों व पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि थापली से अणेथ गांव को जा रही टैक्सी आरटिगा कार अणेथ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर लुढ़कते हुए दूसरे सड़क पर जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

वाहन दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, 1 की मौत

Exit mobile version