HomeLatest NewsPauri guldar News: पोखड़ा में गुलदार का आतंक, 4 साल की मासूम...

Pauri guldar News: पोखड़ा में गुलदार का आतंक, 4 साल की मासूम को घर से उठा कर ले गया

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ता खूनी संघर्ष एक बार फिर एक मासूम की जान पर भारी पड़ गया है। जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र के पोखड़ा ब्लॉक में घात लगाए बैठे एक आदमखोर गुलदार (Pauri guldar News) ने 4 साल की मासूम बच्ची, दृष्टि को अपना निवाला बना लिया। ये दिल दहला देने वाली घटना बीते गुरुवार रात करीब 8 बजे की है, जब बच्ची अपने घर की चौखट पर बैठकर खाना खा रही थी।

बता दें कि 1 अप्रैल को तीन साल पूरे कर चौथे साल में कदम रखने वाली दृष्टि की मौत से पूरे भतकोट गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है और उन्होंने जिलाधिकारी व डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया है।

Pauri guldar News: घर के अंदर से खींच कर ले गया गुलदार

मिली जानकारी के अनुसार, भतकोट गांव निवासी हरेंद्र सिंह की बेटी दृष्टि रात के समय अपनी 10 वर्षीय बड़ी बहन और दादी के साथ घर की चौखट के पास बैठकर खाना खा रही थी। उसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य पास में ही रसोई में मौजूद थे। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गुलदार ने अचानक हमला किया और मासूम को गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया।

परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और मशालें जलाकर जंगल की ओर दौड़े। काफी खोजबीन के बाद, घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर एक गदेरे (बरसाती नाले) में बालिका का क्षत-विक्षप्त शव बरामद हुआ।

ग्रामीणों का भारी हंगामा और मांग

इस दर्दनाक घटना (Pauri guldar News) की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर और सतपुली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की दहशत है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

Pauri guldar News
Pauri guldar News

शुक्रवार यानि आज सुबह उपजिलाधिकारी (SDM) चौबट्टाखाल रेखा आर्य और डीएफओ महातिम यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जाएगी। घर के पास ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Pauri guldar News: मातम में बदलीं जन्मदिन की खुशियां

बता दें कि नन्ही दृष्टि ने अभी 1 अप्रैल को ही अपना तीसरा जन्मदिन मनाया था और चौथे वर्ष में कदम रखा था। परिवार में अभी जन्मदिन की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस दर्दनाक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए गुलदार को तत्काल आदमखोर घोषित करने की मांग की है। (Pauri guldar News)

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) एक गंभीर समस्या बन चुका है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2000 से दिसंबर 2025 तक 900 से अधिक मौतें दर्ज की गईं, जिनमें तेंदुओं ने 548, हाथियों ने 230, बाघों ने 106 और भालुओं ने 70 मौतें कीं। इसके अलावा घायलों की संख्या भी हजारों में है।साल 2025 में ही 30 से 40 लोगों की मौत तेंदुआ, बाघ और भालू के हमलों से हुई, जबकि सैकड़ों घायल हुए।

Pauri guldar News
Pauri guldar News

ये भी पढ़िए-उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, 5 साल के बच्चे को मां के हाथ से खींच ले गया

ये भी पढ़िए- पौड़ी में गुलदार का खौफ: एक व्यक्ति को झाड़ियों में घसीटा, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Disclaimer: The above information is sourced from Google and various websites/news media reports. Accuracy is not guaranteed.

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at ONGC Accelerates Natural Gas Output from Arabian Sea Projects 2026.  Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments