HomeLatest Newsराज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने से हंगामा, काँग्रेस सांसद की सीट...

राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने से हंगामा, काँग्रेस सांसद की सीट से मिले नोट

PARLIAMENT CASH CONTROVERSY: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने से हंगामा मच गया। यह गड्डी गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से बरामद हुई। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद जब सुरक्षा अधिकारी जांच कर रहे थे, तब सीट नंबर 222 से यह गड्डी मिली। यह सीट तेलंगाना से निर्वाचित कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में इस घटना की जानकारी दी और बताया कि नोटों की गड्डी सुरक्षा अधिकारियों ने नियमित जांच के दौरान बरामद की।

PARLIAMENT CASH CONTROVERSY
PARLIAMENT CASH CONTROVERSY

PARLIAMENT CASH CONTROVERSY: अभिषेक मनु सिंघवी की प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। अभिषेक मनु सिंघवी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब भी वे राज्यसभा जाते हैं, तो केवल 500 रुपये का एक नोट साथ लेकर जाते हैं। सिंघवी ने बताया कि वे दोपहर 12:57 बजे सदन पहुंचे थे और कुछ देर बाद 1:30 बजे तक कैंटीन में रहे, जिसके बाद संसद से चले गए। उन्होंने इस घटना पर हैरानी जताई और कहा कि पहली बार ऐसा मामला सुनने में आया है।

ये भी पढिए- 

DEVENDRA FADNAVIS
DEVENDRA FADNAVIS

देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का सीएम बनना तय, दो डिप्टी सीएम के साथ कल ले सकते हैं शपथ

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular