UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:इस साल भारत में होने वाले ODI WORLD CUP 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। भारत के क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने दोपहर डेढ़ बजे मीटिंग के बाद 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा की।
बता दें कि भारत की मेजबानी में ODI WORLD CUP 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से होना है, जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि 10 टीमें इस बार के वनडे विश्व कप में भाग ले रही हैं। सभी टीमों को आईसीसी विश्व कप के लिए अपनी टीम का एलान 5 सितंबर तक करना था और ऐसे में भारत ने आखिरी दिन ही ये एलान किया।
ODI WORLD CUP 2023 में भाग ले रहे सभी 10 देशों की टीमों में बदलाव अभी भी हो सकता है, यदि किसी देश का क्रिकेट बोर्ड अपनी घोषित टीम में बदलाव करना चाहता है, तो वो 28 सितंबर तक बदलाव कर सकता है। मगर 28 सितंबर तक उसे अंतिम 15 सदस्यीय टीम बतानी होगी।
ये भी पढ़ें-

कैशलेस होंगी जांच और दवाइयाँ, 3 लाख लोगों का होगा फायदा
ODI WORLD CUP 2023 के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल (विकेटकीपर)।
ODI WORLD CUP 2023 के लिए भारतीय टीम में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को नहीं चुना गया है। इस से पहले भी इन दोनों खिलाड़ियों को एशिया कप की टीम में भी जगह नहीं मिली थी।
ODI WORLD CUP 2023 में भारत के मुकाबले
11 अक्टूबर, भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
15अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तातन – अहमदाबाद
19 अक्टूबर, भारत बनाम बांग्लाादेश – पुणे
22 अक्टूबर, भारत बनाम न्यू्जीलैंड – धर्मशाला
29 अक्टूबर, भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
2 नवंबर, भारत बनाम क्वाालीफायर – मुंबई
5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
11 नवंबर, भारत बनाम क्वाफलीफायर – बेंगलुरु
उत्तराखंड से जुड़ी हर जानकारी और खबरों के लिए जुड़े रहिए– देवभूमि न्यूज से