HomeLatest News3 अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल, इनोवेशन ड्रिवेन आर्थिक विकास को समझाने के...

3 अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल, इनोवेशन ड्रिवेन आर्थिक विकास को समझाने के लिए मिला अवॉर्ड

NOBEL PRIZE 2025: आज नोबेल पुरस्कार घोषणा सप्ताह का समापन हो गया, जिसमें अर्थशास्त्र श्रेणी के विजेताओं की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 का स्वेरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल (अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार) अर्थशास्त्रियों जोएल मोक्यर, फिलिप एजियन और पीटर होविट को प्रदान किया है। घोषणा के अनुसार, पुरस्कार की आधी राशि जोएल मोक्यर को दी जाएगी, जिन्हें तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत आर्थिक विकास की पूर्वापेक्षाओं की पहचान करने के लिए सम्मानित किया गया है।

NOBEL PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025

शेष आधा पुरस्कार फिलिप एजियन और पीटर होविट को संयुक्त रूप से दिया जाएगा, जिन्होंने “रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत” को स्थापित किया। बता दें कि अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार आधिकारिक रूप से ‘स्वीडन के रिक्सबैंक द्वारा अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है, जिसकी स्थापना 1968 में की गई थी। यह अल्फ्रेड नोबेल की मूल पांच श्रेणियों भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य और शांति  से अलग है, लेकिन इसका प्रबंधन नोबेल फाउंडेशन द्वारा ही किया जाता है। विजेताओं को यह पुरस्कार 10 दिसंबर को अन्य नोबेल विजेताओं के साथ ही प्रदान किया जाएगा।

NOBEL PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025

NOBEL PRIZE 2025: अर्थशास्त्र नोबेल विजेता

इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की घोषणाएं 6 अक्टूबर से शुरू हुई थीं। चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। अर्थशास्त्र पुरस्कार इस श्रृंखला का अंतिम हिस्सा है, जो लंबे समय से वैश्विक आर्थिक असमानताओं, विकास और समृद्धि पर शोध को सम्मानित करता आ रहा है। अब तक इस पुरस्कार के 56 संस्करणों में 96 विजेताओं को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें से सिर्फ तीन महिलाएं हैं। पुरस्कार राशि अन्य नोबेल पुरस्कारों की तरह ही 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 9.5 लाख अमेरिकी डॉलर) रखी गई है।

NOBEL PEACE PRIZE 2025
NOBEL PRIZE 2025

नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1895 में हुई थी और पहला पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की वसीयत के अनुसार दिया जाता है। शुरुआत में यह पुरस्कार केवल भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे अर्थशास्त्र के क्षेत्र तक बढ़ाया गया। बता दें कि शांति पुरस्कार का चयन नॉर्वे की नोबेल समिति करती है और विजेताओं को स्टॉकहोम के बजाय ओस्लो, नॉर्वे में सम्मानित किया जाता है। वहीं अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस द्वारा घोषित किया जाता है और इसे मूल नोबेल पुरस्कार के साथ बाद में जोड़ा गया था।

ये भी पढ़िए-

NOBEL PEACE PRIZE 2025
NOBEL PEACE PRIZE 2025

वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना माचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2025

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular