HomeNational Headlinesऔली में भारत की पहली 'नाइट स्कीइंग' का सफल आयोजन, वैश्विक स्तर...

औली में भारत की पहली ‘नाइट स्कीइंग’ का सफल आयोजन, वैश्विक स्तर पर चमका उत्तराखंड

NIGHT SKIING IN AULI: चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली ने रविवार रात साहसिक खेलों की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। विंटर गेम्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित देश के पहले ‘नाइट स्कीइंग’ इवेंट का सफल आयोजन हुआ। अभी तक केवल दिन की रोशनी में होने वाली स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए मशहूर औली की सफेद ढलानें रविवार रात दूधिया रोशनी से नहाई हुई नजर आईं।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नंदा देवी स्लोप पर जब फ्लडलाइट्स जलाई गईं, तो पूरा नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा प्रतीत होने लगा।

NIGHT SKIING IN AULI
NIGHT SKIING IN AULI

NIGHT SKIING IN AULI: दूधिया रोशनी में खिलाड़ियों का रोमांचक प्रदर्शन

कड़ाके की ठंड और ऊंचाइयों पर जमी बर्फ के बीच स्की पर सवार होकर ढलानों से नीचे उतरते खिलाड़ियों का कौशल देख वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के स्थानीय जांबाजों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए एथलीट्स ने भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को औली के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया है।

NIGHT SKIING IN AULI
NIGHT SKIING IN AULI

इस नई पहल का मकसद औली को महज एक मौसमी पर्यटन स्थल न रखकर एक ‘पूर्णकालिक एडवेंचर हब’ के रूप में विकसित करना है।विशेषज्ञों का मानना है कि नाइट स्कीइंग की शुरुआत से उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को एक नया आयाम मिलेगा। इससे राज्य में ‘नाइट लाइफ टूरिज्म’ और साहसिक खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को होगा क्योंकि नाइट इवेंट्स होने की वजह से पर्यटकों के रुकने की अवधि में बढ़ोतरी होगी। जब पर्यटक अधिक समय तक रुकेंगे, तो इसका सीधा लाभ स्थानीय होमस्टे संचालकों, होटल व्यवसायियों और गाइडों को मिलेगा।

ये भी पढ़िए-

PARLIAMENT BUDGET SESSION
PARLIAMENT BUDGET SESSION

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा भाषण, किरेन रिजिजू का पलटवार- राहुल के खिलाफ लाएंगे विशेषाधिकार हनन का नोटिस

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments