HomeLatest Newsमां चंद्रघंटा को समर्पित है नवरात्रि का तीसरा दिन, ये हैं आज...

मां चंद्रघंटा को समर्पित है नवरात्रि का तीसरा दिन, ये हैं आज की व्रत कथा

NAVRATRI: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप, मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन है। मां चंद्रघंटा को देवी माँ का एक अत्यंत मनमोहक, कल्याणकारी और शांतिदायक स्वरूप माना जाता है। उनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान होने के कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं और उनके जीवन में सुख और शांति की स्थापना करती हैं।

NAVRATRI
NAVRATRI

NAVRATRI: करें मां चंद्रघंटा के विशेष पूजा

नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस दिन मां को अन्य भोग के अलावा शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि यह भोग लगाने से माँ दीर्घायु होने का वरदान देती हैं। इनके पूजन-अर्चन से व्यक्तित्व में वैराग्य, सदाचार और संयम बढ़ता है।

NAVRATRI
NAVRATRI

माँ चंद्रघंटा की पौराणिक कथा

मां चंद्रघंटा को न्याय और अनुशासन की देवी के रूप में पूजा जाता है। उनके इस रूप की महिमा पुराणों में विस्तार से वर्णित है। एक कथा के अनुसार, असुर महिषासुर ने अपनी शक्ति और क्रूरता के बल पर तीनों लोकों में हाहाकार मचा रखा था। वह इतना शक्तिशाली हो गया था कि देवताओं के लिए उसे पराजित करना असंभव हो गया। महिषासुर के आतंक से त्रस्त होकर सभी देवता भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा के पास सहायता की याचना लेकर पहुंचे। देवताओं की यह स्थिति देखकर तीनों महादेवताओं ने अपनी-अपनी शक्तियों को मिलाकर एक प्रचंड तेज उत्पन्न किया, जिससे मां चंद्रघंटा का जन्म हुआ।

NAVRATRI
NAVRATRI

मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप अत्यंत दिव्य और शक्तिशाली था। उनके चेहरे पर गंभीरता और सौम्यता दोनों का अद्भुत संतुलन था, परंतु युद्ध के समय वह क्रोध और साहस से परिपूर्ण हो जाती थीं। देवताओं के दीये हुए अद्भुत और शक्तिशाली अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित होकर मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का अंत करने के लिए प्रस्थान किया। लंबे समय तक चले युद्ध के बाद मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का संहार किया।

NAVRATRI
NAVRATRI

तब से, मां चंद्रघंटा को देवी माँ के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि वे अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि रखती हैं और उन्हें सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करती हैं। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन, मां चंद्रघंटा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। भक्त श्रद्धा के साथ उनकी उपासना करते हैं और उनसे अपने जीवन की समस्याओं का समाधान मांगते हैं।

ये भी पढिए- माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित नवरात्रि का आज दूसरा दिन, ये हैं आज की व्रत कथा

NAVRATRI
NAVRATRI

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular