होमवर्क शुरू, एक बार फिर नौकरशाही के पत्ते फेंटेगी सरकार

0
248
sec uk uksssc

बदले-बदले बताए जा रहे सीएम धामी के तेवर, जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल

देहरादून, ब्यूरो। पहले करीब छह माह तक राज्य की बागडोर संभालने के बाद चुनाव हारने के बाद भी कुर्सी पर काबिज रहे प्रदेश के युवा मुखिया पुष्कर सिंह धामी अब बदले-बदले अंदाज में बताए जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा होने के बाद अब नौकरशाहों के विभागों और जिम्मेदारियों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। कई जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं। राज्य की राजधानी देहरादून जनपद के डीएम से लेकर तमाम अहम जिलों में कमान संभाल जिलाधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर संकेत दिए हैं।

cm dhami 1

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पिछले छह माह में भी चुनाव से पहले कई अफसरों के पत्ते फेंटे थे। कई अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही आईपीएस से लेकर हर एक विभाग में तबादले हुए थे। सूत्रों के अनुसार धामी सरकार ने अफसरों के फेरबदल को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। इसके पीछे मंतव्य मनपसंद अधिकारियों के माध्यम से योजनाओं को धरातल पर उतारना व गति देना भी होता है। इस दृष्टिकोण से देखें तो इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। अधिकारियों की कार्यशैली अक्सर सुर्खियां बनती है। पिछली सरकार को देखें तो त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत व पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में अधिकारियों के व्यापक पैमाने पर तबादले किए गए। धामी सरकार के पहले कार्यकाल में अंतिम समय तक अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

divy prem seva mission me rashtpati kovind 14

हर बार मुख्यमंत्री सत्ता की चाबी संभालने के बाद विभागों की महतवपूर्ण जिम्मेदारी देखने वाले अफसरों को इधर से उधर करते रहे हैं। इसके पीछे मंतव्य इतना रहता है कि मंत्री, मुखिया और सचिव के बीच अच्छा तालमेल हो। या यूं कहें कि जिस काम को नेता समय पर धरातल पर उतारना चाहते हैं वह उतरे और कई तरह की सेटिंग-गेटिंग भी न गड़बड़ाए। अब देखना होगा कि उत्तराखंड के सीएम धामी किस-किस नौकरशाह को अहम विभाग सौंपते हैं और किसे साइडलाइन करते हैं।