Home देश मुंबई के गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में आग का तांडव, कई...

मुंबई के गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में आग का तांडव, कई लोग हुए प्रभावित

0
MUMBAI FIRE ACCIDENT

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:मुंबई में गोरोगांव में स्थित एक सोसाइटी की इमारत में आज यानि शुक्रवार की सुबह तड़के 3 बजे के आस पास आग(MUMBAI FIRE ACCIDENT) लग गई। इस आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ये 7 मंजिला इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के कूपर और एचबीटी अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MUMBAI FIRE ACCIDENT
MUMBAI FIRE ACCIDENT

MUMBAI FIRE ACCIDENT:10 गाड़ियों ने 4 घंटे में बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग को इस भीषण आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे का घंटे का समय लगा। इस मामले में BMC की आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारियों ने बताया ये आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप मैटेरियल और पार्क किए गए वाहनों में लगी थी(MUMBAI FIRE ACCIDENT) जिसके कारण ऊपर की  मंजिलों पर रह रहे लोग बिल्डिंग में फंस गए।
DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE

द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन:एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव, एक अभी भी लापता

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version