Home उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन:एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव, एक अभी...

द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन:एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव, एक अभी भी लापता

0
DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तरकाशी में DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE में पिछले साल हुए हिम्सखलन हादसे में 27 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।  बीते गुरुवार को मृतकों की ये संख्या 28 हो गई है, बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए गए खोज बचाओ अभियान में पिछले साल से लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक पर्वतारोही का शव बरामद कर लिया गया है।

पिछले साल चार अक्तूबर 2022 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी पर चढ़ने के अभियान पर गया था। लेकिन ये दल अभियान के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में 29 पर्वतारोही हिमस्खलन के कारण लापता हो गए थे। बता दें कि जिनमें से 27 शव बरामद किए गए थे।

पिछले साल द्रौपदी का डांडा पर चढ़ायी के दौरान हुए DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE की घटना के बाद महीने भर तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान मौके से 27 शव बरामद किए गये लेकिन हिमस्खलन हादसे में दो पर्वतारोही लापता थे। जिनमें से एक का शव एक साल बाद बरामद हुआ है। दूसरा पर्वतारोही अब भी लापता है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है।

DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE
DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE

DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE हादसे में अभी भी एक लापता

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार ये शव को बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से यहां लाया गया। कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भारतीय नौसेना में नाविक के तौर पर कार्यरत विनय पंवार के रूप में की गई है। वो देहरादून का रहने वाला था और रामेश्वरम में तैनात था। DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE दुर्घटना में से अब केवल एक पर्वतारोही, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ठ लापता हैं।

उत्तराखंड की बेटी भी बनी थी हादसे का शिकार

DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE हादसे में उत्तरकाशी जनपद  की सविता कंसवाल व पर्वतारोही नौमी रावत की भी मृत्यु हो गई थी। दोनों प्रशिक्षुओं के दल में बतौर प्रशिक्षक शामिल थी। इससे पहले सविता एवरेस्ट फतह कर चुकी थी। उनकी मौत की खबर ने उनके परिवार सहित पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। बता दें कि सविता ने बहुत ही कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में बड़ा नाम कमा लिया था।
DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version