HomeLatest Newsमोहम्मद शमी की शानदार वापसी, रणजी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ...

मोहम्मद शमी की शानदार वापसी, रणजी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट झटके

MOHAMMED SHAMI: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने करीब एक साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेले जा रहे इस मैच में शमी ने 19 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 54 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे मध्य प्रदेश की टीम 167 रनों पर सिमट गई। शमी के इस प्रदर्शन से उनके आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस मुकाबले में शमी ने मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा (8 रन), सारांश जैन (7 रन), कुमार कार्तिकेय (9 रन) और कुलवंत खेजरोलिया (0) को पवेलियन भेजा।

MOHAMMED SHAMI
MOHAMMED SHAMI

MOHAMMED SHAMI की BGT के लिए खेलने की उम्मीद 

शमी की यह वापसी ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दृष्टिकोण से बेहद अहम है, जहाँ टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन से पहले शमी अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करने के उद्देश्य से रणजी मैच खेल रहे हैं।  गौरतलब है कि शमी ने 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने जनवरी में इंग्लैंड में अपने एंकल की सर्जरी करवाई थी और पिछले कुछ महीनों में नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन किया। शमी अब तक भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 229 विकेट लिए हैं।

ये भी पढिए-

CHAMPIONS TROPHY 2025
CHAMPIONS TROPHY 2025

हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी? भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने के आसार नहीं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular