कर्णप्रयाग से चुनाव जीतने के बाद पहली बार कर्णप्रयाग पहुंचे विधायक अनिल नौटियाल

0
172

चुनाव में जीतने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा सीट कर्णप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनिर्वाचित विधायक अनिल नौटियाल का भव्य स्वागत  

18

चमोली (संवाददाता- पुष्कर सिंह नेगी): कर्णप्रयाग विधानसभा से जीत हासिल करने के बाद पहली बार कर्णप्रयाग पहुचे नवनिर्वाचित विधायक अनिल नौटियाल का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जीत की खुशी में भाजपा के लोगों ने कर्णप्रयाग और गौचर में विजय जलूस निकाला।

इस मौके पर अनिल नोटियाल ने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद से कर्णप्रयाग सीट हासिल कर पाए इसके लिए मैं कर्णप्रयाग की जनता का धन्यवाद करता हूं। कर्णप्रयाग विधानसभा का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

तीसरी बार कर्णप्रयाग के विधायक बने अनिल नौटियाल

16 1

उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद सन 2002 से 2012 तक लगातार दो बार कर्णप्रयाग के विधायक रहे अनिल नौटियाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कर्णप्रयाग सीट पर विजय हासिल कर तीसरी बार कर्णप्रयाग के विधायक बन गए हैं। चुनाव जीतने के बाद कर्णप्रयाग पहुंचने पर कर्णप्रयाग के नव निर्वाचित विधायक अनिल नौटियाल का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और गुलाल उड़ाकर स्वागत किया। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जीत की खुशी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गौचर और कर्णप्रयाग में जलूस निकाला और जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा है इसके लिए मैं कर्णप्रयाग विधानसभा की जनता का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ मेरी जीत है बल्कि उन सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भी जीत है जिनकी रातदिन की मेहनत से हम विजय हासिल कर पाए। अनिल नोटियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग विधानसभा का विकास करना मेरी प्राथमिकता है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here