Home देश मेरठ : हस्तिनापुर में दो दर्जन लोगों से भरी नाव समाई गंगा...

मेरठ : हस्तिनापुर में दो दर्जन लोगों से भरी नाव समाई गंगा में, लोगों की तलाश जारी

0
Meerut Boat Accident News

Meerut Boat Accident News

मेरठ : मंगलवार यानी आज हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक नाव गंगा में डूब गई आपको बता दें कि लगभग दो दर्जन लोग इस नाव से गंगा पार कर रहे थे,नाव के गंगा में डूबते ही लोगों की चीखपुकार मच गई, वहीं कुछ लोगों को बचा लिया गया है लेकिन कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।  गंगा में हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।

Meerut Boat Accident News : सीएम ने लिया संज्ञान

वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव डूबने के हादसे का संज्ञान लिया।  सीएम ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, NDRF, SDRF की टीम को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए है।

आपको बता दें कि हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर पुल की एप्रोच रोड़ टूटने से गंगा में अवैध नाव संचालन किया जा रहा था। मंगलवार यानी आज लगभग 12 लोग और एक दर्जन मोटरसाइकिल से भरी नाव गंगा की धारा में पहुंची तो नाव का संतुलन बिगड़ गया और इस दौरान नाव गंगा में समा गई।

वहीं स्थानीय लोगों की सहायता से दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन कई लोग गंगा में डूब गए हैं।

ये

 

Meerut Boat Accident News
Meerut Boat Accident News

Meerut Boat Accident News

ये भी पढ़ें : Road Accident In Uttarkashi : NH 123 से Yamuna River में गिरी Car, 2 लोग थे सवार; 1 लापता

Exit mobile version