तो ये ड्राइवर है इन चार होल्यारों की मौत का जिम्मेदार? पुलिस ने दबोचा

0
149

हादसे में चार लोगों की हुई थी मौत, एक मृतक के पिता की तहरीर के बाद चालक अरेस्ट

छोटी होली पर हादसे का शिकार हुई मैक्स के चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी (कुलदीप बिष्ट): छोटी होली के दिन हादसे का शिकार हुई मैक्स के चालक को पुलिस ने एक मृतक युवक के पिता की तहरीर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी जनपद के पैठाणी थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ था जिसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई थी जबकि तीन घायलों की मौत पाबौ अस्पताल ले जाते वक्त हो गई थी।

आज शनिवार को पैठाणी थाना क्षेत्र में हुए होल्यारों के वाहन दुर्घटनागस्त मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए 1 मृतक के पिता ने पैठाणी पुलिस को नामजद तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

driver arrest

पौड़ी जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र में बीती 17 मार्च को होलिका दहन के दिन चमोली के बिसोणा गांव के होल्यार दिन के समय पैठाणी में होली खेलने आए थे। शाम को पैठाणी से होली खेलने के बाद वापस घर जाते समय इन होल्यारों का मैक्स वाहन पैठाणी थाने से दो किलोमीटर आगे दुर्घटनागस्त हो गया था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य की मौत पाबौ सीएचसी में लाते समय हो गई थी। पैठाणी के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मारे गए चार युवकों में से एक मृतक रोहित के पिता शेर सिंह ने नामजद तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद वाहन चालक के खिलाफ पैठाणी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।