बालिका छात्रावास, स्पोर्ट्स स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम का मंत्री रेखा ने लिया जायजा

0
183

बालिका छात्रावास में जाकर मंत्री रेखा ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को खेल विभाग की वेबसाइट तैयार करने के भी दिए निर्देश

हरिद्वार, ब्यूरो। आज मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद (हरिद्वार) में स्पोर्ट्स स्टेडियम, बालिका छात्रावास और वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद का औचक निरीक्षण किया। बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं से उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वंदना कटारिया हॉकी स्टेडिम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और कामों को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री रेखा ने गल्र्स खिलाड़ियों के साथ हॉकी भी खेली।

rekha arya in hrd 1 rekha arya in hrd 2 rekha arya in hrd 3 rekha arya in hrd 4 rekha arya in hrd 5

उन्होंने कहा कि खुशी मिली कि आज लड़कियां लड़कों से अच्छा खेल रही हैं। बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता देखी।अधिकारियों से खेल विभाग के कैलेंडर के बारे में जानकारी ली। साथ ही खेल विभाग की वेबसाइट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का जायजा भी लिया। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने लेकर निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव व ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

 

मंत्री रेखा ने किया ज्वालापुर गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2022 04 29 at 6.11.39 PM

हरिद्वार। कैबिनेट मिनिस्टर खेल, युवा व खाद्य आपूर्ती रेखा आर्या ने आज अपने हरिद्वार दौरे में राजकीय गेहूं केंद्र ज्वालापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोजूद गेहूं की नमी को भी परखा, साथ ही सम्बंधित अधिकारियों से क्रय केंद्र में होने वाली परेशानियों के बारे में जाना। मंत्री महोदया ने बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्या के निदान के लिए जल्द निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। काम कर रहे मजदूरों से भी मंत्री रेखा आर्य ने उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान सीनियर विपणन अधिकारी रेवाधार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के.अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।