MANMOHAN SINGH: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पहले कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका मिलेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला शनिवार सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद उनका अंतिम यात्रा सुबह 9:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी।

MANMOHAN SINGH को इन नेताओं ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे और फूलों से सजे ताबूत में उनके आवास, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रखा गया था। यहां पर देश के विभिन्न प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। फिल्म इंडस्ट्री से भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अभिनेता सनी देओल, संजय दत्त, चिरंजीवी सहित कई नामी कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नहीं रहे डॉ. मनमोहन सिंह, 92 वर्ष की आयु में निधन, देश में 7 दिन का शोक
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

