HomeLatest Newsमलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट परिसर में सिलेंडर ब्लास्ट, आग लगने से...

मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट परिसर में सिलेंडर ब्लास्ट, आग लगने से मची भगदड़

MALETHA CYLINDER BLAST: उत्तराखंड के कीर्तिनगर तहसील के मलेथा गांव में निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक वीडियो सामने आया है। गुरुवार को मजदूरों के लिए बनाए गए टीनशेड हट्स में अचानक आग लग गई, जिससे चारों ओर अफरातफरी मच गई। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों और मवेशियों के बीच भगदड़ मचा दी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे रसोई गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि हट्स में रखा सामान, दो मोटरसाइकिलें, कपड़े, बिस्तर और सामूहिक भोजनालय का राशन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

MALETHA CYLINDER BLAST
MALETHA CYLINDER BLAST

MALETHA CYLINDER BLAST: बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया और लोगों में दहशत फैल गई। हट्स में लगभग 34 मजदूर रहते थे, लेकिन घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि कर्मचारी उस समय हट्स में होते, तो जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। आग की सूचना मिलते ही श्रीनगर से दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढिए-

16 JANUARY 2025 INTERNET DOWN
16 JANUARY 2025 INTERNET DOWN

सोशल मीडिया पर 16 जनवरी को इंटरनेट बंद होने का दावा, सच्चाई है बिल्कुल अलग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular