HomeLatest Newsजोशीमठ से आगे मलारी हाईवे पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित

जोशीमठ से आगे मलारी हाईवे पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित

MALARI HIGHWAY LANDSLIDE: उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले में मलारी हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा भूस्खलन हुआ। सलधार के पास अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ दिख रहा है कि पहले छोटे पत्थर गिरे और फिर देखते ही देखते एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिससे चारों ओर धूल का गुबार फैल गया।

MALARI HIGHWAY LANDSLIDE
MALARI HIGHWAY LANDSLIDE

MALARI HIGHWAY LANDSLIDE से यातायात रहा बाधित

घटना की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे हाईवे को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। इस भूस्खलन के कारण क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों में चिंता बढ़ गई, क्योंकि यह मार्ग नीती घाटी के गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। साथ ही, इस रास्ते से आईटीबीपी और सेना की रसद भी पहुंचाई जाती है।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND CABINET MEETING
UTTARAKHAND CABINET MEETING

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर, नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी

चमोली के लिए मुश्किल समय

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के बदलाव का असर लगातार देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ कमजोर हो रहे हैं, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी 28 फरवरी को चमोली जिले में माणा गांव के पास एवलांच आया था, जिसमें बीआरओ के 54 मजदूर दब गए थे। तीन दिन चले बचाव अभियान में सेना और आईटीबीपी के जवानों ने 46 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि 8 मजदूरों की मौत हो गई थी।(MALARI HIGHWAY LANDSLIDE)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular