बागेश्वर (मनोज टंगडियाँ): उत्तराखंड में लगातार नदी-नालों में लोगों की डूबने की दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बागेश्वर जनपद में से भी एक और दुःखद खबर आई है। यहां सरयू नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। वहाँ मौजूद महिला की भतीजी उसे बचाने नदी में कूद गई। बारिश के कारण उफान पर सरयू नदी के तेज बहाव में दोनों बह कर लापता हो गई हैं। काफी तलाश के बाद भी दोनों ही महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना के बाद पुलिस और SDRF की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।
महिला ने इस नदी में लगाई छलांग, बचाने कूदी भतीजी; तेज बहाव में दोनों लापता
जानकारी के अनुसार बागेश्वर के एक गांव निवासी महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। यह महिला दूसरी महिला की रिश्ते में चाची लगती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भतीजी ने चाची को डूबते हुए देखा तो बचाने के लिए वह भी सरयू नदी में कूद गई और नदी के तेज बहाव में लापता हो गई। दोनों महिलाओं के डूबने की सूचना के बाद सदमे में हैं। गमगीन माहौल में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
बागेश्वर की सरयू नदी में दो ग्रामीण महिलाओं ने लगाई छलांग।
बागेश्वर के विकास भवन, चौरासी मोटर मार्ग से सरयू नदि में कूदी सयालडोबा गांव की दोनों महिलाएं ।
पहली महिला के सरयू में छलांग लगाने के बाद उसे बचाने गई दूसरी महिला भी सरयू के तेज बहाव में बह गई है।
पुलिस और फायर सर्विस की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी।
सरयू नदी में कूदी दोनों महिलाएं रिश्ते में चाची और भतीजी बताई जा रही हैं।