Home Crime इस बाजार में सामान लेने आई महिला के साथ युवक ने किया...

इस बाजार में सामान लेने आई महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

0

महिला को होटल में खाना खिलाने के बहाने ले गया जान पहचान वाला युवक, जोर जबर्दस्ती कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून/त्यूणी, ब्यूरो। देहरादून जनपद के सुदूर त्यूणी बाजार में खरीददारी करने आई जुब्बल हिमाचल की महिला के साथ जान पहचान के युवक ने खाना खिलाने के नाम से होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया जब महिला त्यूणी थाने पहुंची और आप बीती सुनाई। महिला ने बताया कि वह जान पहचान के युवक के साथ कुछ सामान लेने त्यूणी बाजार आई थी। युवक उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में खाना खाने के बहाने ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती कर रेप किया।

rape

महिला ने इस संबंध में अपने पति को फोन पर बताया। इसके बाद वह थाने में पहुंचे और अरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। युवक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Exit mobile version