HomeLatest Newsनैनीताल में एक और बस हादसा, ब्रेक फेल होने के बाद सड़क...

नैनीताल में एक और बस हादसा, ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी बस, 30 यात्री थे सवार

LATEST NAINITAL BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही एक बस हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर वीर भट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे के वक्त बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

LATEST NAINITAL BUS ACCIDENT
LATEST NAINITAL BUS ACCIDENT

LATEST NAINITAL BUS ACCIDENT: ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी बस

दुर्घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे हुई, जब कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (KMOU) की बस अचानक संतुलन खो बैठी। जैसे ही ब्रेक ने काम करना बंद किया, यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई। उन्होंने घबराने के बजाय बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की और खाई में गिरने से पहले सड़क किनारे मोड़ दिया, जिससे बस वहीं पलट गई। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

LATEST NAINITAL BUS ACCIDENT
LATEST NAINITAL BUS ACCIDENT

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों का कहना है कि यदि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित नहीं किया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी बसों की तकनीकी जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढिए-

BABA TARSEM SINGH MURDER CASE
BABA TARSEM SINGH MURDER CASE

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular