Home पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर भारी भूस्खलन, पहाड़ी दरकने से रास्ता बंद

पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर भारी भूस्खलन, पहाड़ी दरकने से रास्ता बंद

0
LATEST LANDSLIDE PITHORAGARH

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में मॉनसून जमकर बरस रहा है और मौसम ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। जगह जगह पर भूस्खलन (LATEST LANDSLIDE PITHORAGARH) की घटनाएं हो रही है। ऐसी ही एक घटना पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हुई है। धारचूला-तवाघाट-आदि कैलाश मोटर मार्ग पर रंगती पुल के पास भारी भूस्खलन हुआ है। एक पहाड़ी से बड़ा चट्टान का टुकड़ा भरभरा कर गिर गया। इस घटना के दौरान राहत की बात ये रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

LATEST LANDSLIDE PITHORAGARH
LATEST LANDSLIDE PITHORAGARH

LATEST LANDSLIDE PITHORAGARH: दोनों ओर से रास्ता हुआ बंद 

घटनास्थल के पास बनी एसएसबी चौकी और नेपाल चौकी के जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन से पहाड़ी दरकने की इस घटना के खौफनाक मंजर को पास खड़े कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। घटना के दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मलबे आने वाली जगह के दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए हैं।

ये भी पढिए-

Stampede in Hathras

हाथरस में सत्संग से बाहर निकलने के दौरान मची भगदड़, 150 से ज्यादा लोग हुए घायल

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version