राज्य में एक दिन में 43 जगहों पर लगी आग, 1000 हेक्टेयर जंगल स्वाहा

0
129
LATEST FOREST FIRE IN UTTARAKHAND
LATEST FOREST FIRE IN UTTARAKHAND

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में जंगलों की आग बेकाबू होकर कहर बरपा (LATEST FOREST FIRE IN UTTARAKHAND) रही है। जैसे जैसे गर्मियों में तापमान बढ़ रहा है वैसे वैसे जंगलों की आग में भी बढ़ोत्तरी हुई हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 43 जगहों आग लगने की घटनाएं हुई हैं। कुमाऊं मंडल में 33 जगह आग लगी, जबकि गढ़वाल में 8 जगह वनों में आग लगने की घटनाओं की खबर मिली हैं। राज्य में 2 घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र में भी हुई है।

LATEST FOREST FIRE IN UTTARAKHAND
LATEST FOREST FIRE IN UTTARAKHAND

LATEST FOREST FIRE IN UTTARAKHAND:ढाई सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बता दें कि इस फायर सीजन में उत्तराखंड में अभी तक 804 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। एक अनुमान के अनुसार करीब 1000 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं। कई स्थानों पर आग इतनी खतरनाक हो रही है कि वन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन विभाग द्वारा अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ये भी पढिए-

LATEST ALMORA FOREST FIRE
LATEST ALMORA FOREST FIRE

अल्मोड़ा में यहाँ आग से झुलसकर 2 लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज