Home अल्मोड़ा अल्मोड़ा में यहाँ आग से झुलसकर 2 लोगों की मौत, दो महिलाएं...

अल्मोड़ा में यहाँ आग से झुलसकर 2 लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

0
LATEST ALMORA FOREST FIRE

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में जंगलों की आग ने अब जानलेवा रूप ले लिया है। (LATEST ALMORA FOREST FIRE) बीते गुरुवार को अल्मोड़ा जिले में स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग में झुलसकर 2 व्यक्तियों की जान चली गई। बता दें कि जंगल की आग से सोमेश्वर में 4 लीसा श्रमिक झुलस गए थे। आग से झुलसने के बाद घायलों को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस परिसर में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया था।

LATEST ALMORA FOREST FIRE
LATEST ALMORA FOREST FIRE

LATEST ALMORA FOREST FIRE:जंगल में काम कर रहे लीसा श्रमिक झुलसे 

सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में आजकल भीषण आग लगी हुई है। बीते गुरुवार को जंगल की आग गाँव के पास पहुँच गई। इस दौरान जंगल में लीसा निकालने का काम कर रहे चार लीसा श्रमिक दीपक बहादुर, ज्ञानेश, तारा और पूजा गंभीर रूप से झुलस गए। ये चारों नेपाली मूल कर बताए जा रहें हैं। इनमें से दोनों महिलायें गंभीर रूप से घायल हुई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जंगल से बाहर निकालकार घायलों को स्थानीय वाहनों से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढिए-

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE

जंगल जंगल आग लगी है….एक दिन में रिकॉर्ड 68 जगहों पर लगी आग

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version