LAND FOR JOB SCAM: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू यादव के परिवार को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को हुई सुनवाई में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को जमानत दे दी गई। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के सिक्योरिटी बॉन्ड पर यह राहत दी है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल गई है।

बता दें इससे पहले कोर्ट ने तेज प्रताप, हेमा यादव समेत कई आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया था। सीबीआई ने इस मामले में कुल 78 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं, कोर्ट ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती सहित आठ आरोपियों को दोबारा पेश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पहले ही सीबीआई की चार्जशीट में पेश हो चुके हैं।

क्या है LAND FOR JOB SCAM?
लैंड फॉर जॉब घोटाला 2004 से 2009 के बीच का मामला है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान रेलवे में नौकरी देने के बदले आवेदकों से जमीन ली गई। यह जमीन कथित रूप से लालू यादव के परिवार के सदस्यों के नाम पर ट्रांसफर की गई। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और बेटियों मीसा भारती व हेमा यादव को आरोपी बनाया है। इस घोटाले में कुल 103 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति भी दे दी है।

लालू-तेजस्वी को कोर्ट ने किया तलब, इस मामले में हो रही कार्यवाई
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

