HomeNational Headlinesलंबगांव की पेयजल समस्या को लेकर नपं अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने CM...

लंबगांव की पेयजल समस्या को लेकर नपं अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने CM धामी से की मुलाकात, जल्द शुरू होगा काम

Lambgaon News: नगर पंचायत लंबगांव में गहराते पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। नगर पंचायत लमगांव के अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लमगांव में लंबे समय से लंबित पड़ी पेयजल पंपिंग योजना को जल्द से जल्द शुरू करने और नगर में पार्किंग निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

Lambgaon News: हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं नगरवासी

मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने लमगांव की विकट पेयजल स्थिति का ब्योरा रखा। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान समय में लंबगांव के निवासी पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं। पेयजल की उचित व्यवस्था न होने के कारण नगर के किराएदार कमरे खाली करके जाने पर मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही, स्थानीय नगरवासियों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 1 किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

आपत्तियों का हुआ निस्तारण, नगर पंचायत ने उपलब्ध कराई भूमि

अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने मुख्यमंत्री को बताया कि पेयजल पंपिंग योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पंचायत लंबगांव द्वारा विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक कागजी कार्यवाहियां पूरी कर ली गई हैं। योजना के निर्माण हेतु नगर पंचायत द्वारा भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अतिरिक्त, संबंधित पेयजल विभाग द्वारा पूर्व में योजना पर जो भी प्रशासनिक एवं तकनीकी आपत्तियां लगाई गई थीं, उन सभी आपत्तियों का निस्तारण भी नगर पंचायत लमगांव द्वारा पूर्ण कर दिया गया है। (Lambgaon News)

Lambgaon News
Lambgaon News

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव पेयजल और डीएम टिहरी को दिए कड़े निर्देश

नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा रखी गई समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर ही सचिव पेयजल को फोन कर लमगांव की पेयजल पंपिंग योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सचिव पेयजल को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर पंचायत लंबगांव की पेयजल पंपिंग योजना की फाइलों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।

इसके साथ ही, अध्यक्ष रोशन रांगड़ द्वारा लंबगांव नगर क्षेत्र में वाहनों के सुगम आवागमन और पार्किंग व्यवस्था के निर्माण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। इस विषय पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को लंबगांव में पार्किंग निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तत्काल प्राप्त कर उस पर त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही करने के कड़े आदेश जारी किए हैं।

Lambgaon News के अलावा देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular